अयोध्या -रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव ,मचा हड़कंप

by | Nov 21, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

गोसाईगंज अयोध्या : गोसाईगंज कोतवाली इलाके में रेल की पटरी पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई संजय कुमार के मुताबिक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने शनिवार की सुबह स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित बेसौरा गाँव के पास रेल पटरियों के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के हाथ में एक टैटू बना है, जिसमें दीपू लिखा है। *मृतक की पहचान दीपू राजभर 35 पुत्र मंगेशर राजभर निवासी हन्तू का पूरा तेजापुर अंकारीपुर, कोतवाली गोसाईगंज, अयोध्या के रूप में हुई। मामले की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को बताया कि युवक शराब पीता था और घर में झगड़ा करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है।*