अयोध्या – बुजुर्ग महिला की हत्या, मृतक के सिर में कई गंभीर चोटें

by | Nov 21, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बारुन-अयोध्या। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत रजऊपुर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला विमला देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंदर प्रतिदिन बारुन चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाती थी और रजऊपुर स्थित अपने मकान में रात को अकेले सोती थी। सुबह मृतक महिला के बड़े पुत्र अजय जायसवाल ने जब काफी देर तक घर का दरवाजा खुला न देखा तो उसने मां को आवाज लगाई परंतु कोई उत्तर न मिलने पर भाई के लड़के को छत के सहारे घर में भेजा तो उसे विमला देवी का शव मिला।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बारुन बाजार अमित कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का मुआयना किया और मातहतों को जल्द खुलासे के लिए निर्देशित किया। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राहुल कुमार ने बताया कि एसओजी की टीम व फॉरेंसिक टीम में जांच कर रही हैं।