अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अरुण सिंह यादव के आवास विवेकानंदपुरम साकेत पुरी पर रात 11 बजे कुछ लोगों ने अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर जान से मारने की नियत से गला दबाने के मामले हंगामे दार बैठक किया । अधिवक्ता के शोर मचाने पर कई लोग के आ जाने पर उनकी जान बची । मामले में हमलावरों आशीष शुक्ला मनोज तिवारी व तीन अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही रात में ही से दूरभाष पर घटना की सूचना एस एस पी दी गई थी। हालांकि एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में व्यापक आक्रोश है । *अधिवक्ताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम पुलिस प्रशासन को दिया है।* सामान्य सदन की बैठक में उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा कोषाअध्यक्ष विनोद कुमार सिंह अधिवक्ता राज कपूर सिंह दूधनाथ मिश्रा सूर्य नारायण सिंह कप्तान सिंह चंद्रभान सिंह सुरेंद्र कुमार मिश्र बबलू सूर्य लाल विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव शैलेश सिंह गिरीश तिवारी शैलेंद्र जायसवाल धनुष श्रीवास्तव विजय बहादुर सिंह विपिन मिश्रा हनुमान सिंह योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी शावेद जाफरी राजेश उपाध्याय चंदन त्रिपाठी राजेश पांडे आदि उपस्थित थे।
अयोध्या – अधिवक्ता अरुण यादव पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

