ओंकार नाथ चौधरीश्रम विभाग व बाल श्रम योजनाओं का लाभ उठावें -: श्री मनोज तिवारीनया सवेरा योजना अन्तर्गत अच्छादित हाट स्पाट ग्राम पंचायत सलवरिया जनपद श्रावस्ती मे बैठक कर बाल श्रमिक परिवारों और मज़दूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओ और बाल श्रम की जानकारी दी गई। टी आर पी नया सवेरा श्री मनोज तिवारी ने बाल श्रमिक विद्या योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की 8-18 वर्ष के ऐसे बच्चे जिनके माता पिता नही है गंभीर बीमारी से ग्रसित है या दिव्यांग है और वह बच्चे कही बाल श्रमिक के रूप मे कार्य कर रहे हो को इस योजना के अन्तर्गत रु 1000 -1200 तक हर माह पांच वर्षो तक दिया जाएगा शर्त ये होगी की बच्चे का नामांकन किसी सरकारी या मान्यता विद्यालय मे होनी चाहिए और् उसकी उपस्थित 70 प्रतिशत से कम नही होनी चाहिए। इसी प्रकार सामजिक सुरक्षा योजना के विषय मे जानकारी देते हुए श्री तिवारी ने बताया की असंगठित वर्ग के 40 तरह के मज़दूरों को इस योजना के अन्तर्गत रु 200000 का बीमा और हर वर्ष रु 500000 तक का मुफ्त मे ईलाज कराने के लिए प्रदान किये जाने की सुविधा होगी। बैठक में दिलीप मिश्रा और लवकुश भी शामिल थे।
यूपी -श्रम विभाग व बाल श्रम योजनाओं का लाभ उठावें -: श्री मनोज तिवारीनया सवेरा योजना अन्तर्गत

