उत्तर प्रदेश -1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की महान ,वीरांगना_झलकारी_बाई के 191 वें जन्म दिवस पर उनके अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित की

by | Nov 23, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की महान वीरांगना_झलकारी_बाई के 191 वें जन्म दिवस पर उनके अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। 22 नवंबर को सारस होटल के समीप स्थापित वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति के समीप सामाजिक संगठनों एवं वीरांगना झलकारी बाई कल्याण विकास परिषद ने राष्ट्रमाता वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद के अध्यक्ष राम सजीवन धीमान ने किया । उन्होंने बताया कि वीरांगना झलकारी बाई जन्म 22 नवंबर 1830 को झांसी से 4 कोस दूर भोजला गांव में हुआ था । अंग्रेजों से मुकाबला करते हैं पति पूरन कोरी के साथ 5 अप्रैल 1858 को शहीद हुई थीं। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश की आन बान शान लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। परिषद के महासचिव गुप्तार वर्मा ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सुघर लाल जी, डॉ देवेन्द्र भारती,दिलीप कोरी , कन्हैयालाल सोनकर, राजेश कुरील, रोहित चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष राम रामसमुझ लाल , डॉ शिव बहादुर कोरी, दिलीप कोरी, मनीष कोरी, श्रीमती सावित्री दीवान, मोनू कोरी, सुशील कोरी , विद्यासागर, श्यामलाल , अंबिका प्रसाद, कमल सोनकर अमित कुमार, डॉ देवेंद्र भारती ,डॉ सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार, रोहित कुमार , दिनेश वाल्मीकि , आर.एन. निर्मल, राम लखन , गणेश कुमार, विकास कुमार, सुरेश प्रेमी, जगमोहन प्रसाद, अरविंद कुमार, सरवन गौतम,इंजी.दिनेश रत्न,सुरजीत कोरी , आदि लोग सम्मिलित रहे।