बिसवां सीतापुर :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अढियापुर गांव से भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी सदस्य काशीराम भार्गव ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से कराह रही है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल है। ऐसी सरकार को अब सत्ता में रहने का हक नहीं है।प्रतिज्ञा यात्रा गणेश पुर, नदिया से होते हुए कुन्नु पुरवा में समाप्त हुई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में निकली प्रतिज्ञा यात्राओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस सरकार की नीतियों से जनता निराश हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद, दवा से लेकर खाने-पीने के सभी समान तीन गुना से लेकर चारगुना दाम बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। प्रतिज्ञा यात्रा में अभिनव राजा भार्गव प्रतिनिधि सत्येद्र शुक्ला, रामदास भार्गव,मुनव्वर राना,रामखेलावन वर्मा,दीपू,ब्लॉक उपाध्यक्ष अत्यदीप,रजनीश,सिम्पू, विन्देश्वरी, हरिनाम,प्रतिभा आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर -भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ के नारे से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा निकली

