उत्तर प्रदेश के 35 फीसदी विधायकों यानी 396 विधायकों में 140 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें भी 27 फीसदी विधायकों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं। इसके अलावा 79% विधायक करोड़पति हैं। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर सर्वाधिक 16 मुकदमे दर्ज हैं तो संपन्नता में मुबारकपुर सीट से बसपा के गुड्डू जमाली अव्वल हैं। दागी विधायकों की बात करें तो भाजपा के 304 में 106, सपा के 49 में 18, बसपा के 18 में से दो और कांग्रेस के एक विधायक दागी हैं। 79 फीसदी करोड़पति विधायकउत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में 396 विधायक हैं, जबकि सात सीटें रिक्त हैं। बसपा के लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी ने निष्कासित कर दिया और अब वे विधानसभा में असम्बद्ध सदस्य हैं। विधानसभा में 396 में 313 (79 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं। इनमें सबसे अधिक अमीर विधायक भाजपा के हैं, जिनके 304 में 235 विधायक करोड़पति हैं। सपा के 49 में 42 (86 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं। बसपा के 16 में 15 विधायक और कांग्रेस के 7 में पांच विधायक करोड़पति हैं। सबसे अमीर विधायक बसपा के विधायकों की औसतन सम्पत्ति 5.85 करोड़ है। बसपा विधायकों की औसत सम्पत्ति 19.27 करोड़, कांग्रेस की 10.06 करोड़, सपा की 6.07 और भाजपा की 5.04 करोड़ रुपये है। 49 विधायकों ने अपनी देनदारी 1 करोड़ या उससे अधिक घोषित की है। टॉप-10 करोड़पति विधायकशाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (बसपा)-मुबारकपुर- 118 करोड़ रुपयेविनय शंकर-चिल्लूपुर (बसपा)-चिल्लूपार- 67 करोड़ रुपयेरानी पक्षालिका सिंह (भाजपा)-बाह- 58 करोड़ रुपयेनंद गोपाल गुप्ता नंदी (भाजपा)- इलाहाबाद दक्षिणी- 57 करोड़ रुपयेअजय प्रताप सिंह (भाजपा)-कर्नलगंज- 49 करोड़ रुपयेशुचिमित्र मौर्या (भाजपा)-मझवां मिर्जापुर- 46 करोड़ रुपयेओम कुमार (भाजपा)- नहटौर- 43 करोड़ रुपयेसुभाष पासी (सपा)-सैदपुर- 40 करोड़ रुपये रुपयेउमा शंकर सिंह (बसपा)-रसड़ा- 40 करोड़ रुपयेशैलेन्द्र सिंह (रालोद)-छपरौली- 38 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश -35 फीसदी विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, 79 प्रतिशत हैं करोड़पति

