अमेठी : अमेठी के रामनगर स्थित श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड के छात्र एवं अन्य छात्र- छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाचार्य राजेश सिंह के कुशल निर्देशन में रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर कटरा होते हुए रामनगर में संपन्न हुई। तत्पश्चात वहां तहसीलदार अमेठी की अध्यक्षता में एनसीसी के कैडेटों ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रामनगर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । अंत में तहसीलदार अमेठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी छात्र एवं छात्राएं 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे या कर चुके हैं वे सभी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा कर वोट देने का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
अमेठी -श्री रणवीर इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

