लखनऊ -अगर आप एलडीए व बिल्डरों से परेशान आवंटियों को कानूनी मदद देगा महासमिति

by | Nov 25, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अगर आप एलडीए व बिल्डर की ठगी का शिकार हुए हैं। बिल्डर, आवास-विकास या एलडीए नियमित समय पर कब्जा नहीं दे रहा है तो आप लखनऊ जनकल्याण महासमिति से मोबाइल नंबर 9451000010 पर सम्पर्क कर सकते हैं। लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने ऐसे लोगों के लिए एक कानूनी सलाहकारों की टीम तैयार की है। लखनऊ जनकल्याण महासमिति की इस कानूनी टीम में न्यायिक सेवा से जुड़े सेवानिवृत्त अनुभवी अफसर व अधिवक्ता भी शामिल है। महासमिति ने महासमिति के महासचिव और अधिवक्ता रामकुमार यादव को कानूनी सलाहकार टीम का प्रभारी बनाया है। महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि शहर का कोई भी व्यक्ति कानूनी सलाह ले सकता है।