अमेठी। शुक्रवार को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी में राजनीति विज्ञान विभाग के सौजन्य से संविधान दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा सरस्वती एवं राजर्षि के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ मनीषा सिंह ने संविधान के विविध पक्षों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता के साथ ही अन्तिम व्यक्ति को न्याय मिल से इस पर विशेष ध्यान दिया गया है । आज आवश्यकता है लोगों तक संविधान के मूल उद्देश्यों को पहुंचाने की ।समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डाॅ धनन्जय सिंह ने कहा कि हमारा संविधान अद्वितीय एवं विलक्षण है । आज समाज में राष्ट्रीय मूल्यों में निरन्तर गिरावट आ रहा है ऐसी स्थिति में संविधान दिवस की भूमिका और भी बढ जाती है । आज विकास के नये माॅडल ने कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को प्रभावित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ0 लाजो पांडेय ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्य पालन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य डाॅ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि संविधान में वर्णित अधिकार ,कर्तव्य से हर युवा को अवगत होना चाहिए । हमें राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे कर राष्ट्रीय मुल्यो का प्रसार करना चाहिए । डाॅ महेश प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि संविधान हमें स्वतंत्रता देता स्वच्छंदता नहीं । सभी के प्रति आभार डॉ आशीष शुक्ल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को डाॅ0 सीमा सिंह , डाॅ0 नीतू सिंह, डाॅ पवन पांडेय, डाॅ0 केशरी शुक्ल , रीतू मिश्रा, अजीत उपाध्याय, डाॅ कयूम खान आदि शिक्षकों ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम के अंत में सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई ।
अमेठी -आरआरपीजी में संविधान दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

