सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का बोलबाला ।सड़क निर्माण में मानक से कम डाली जा रही है निर्माण सामग्री
सोहावल -विकास खण्ड सोहावल अंतर्गत बड़ागांव अमानीगंज संपर्क मार्ग से महाराजा पुरवा संपर्क मार्ग का हो रहा है विशेष मरम्मत कार्य मरम्मत कार्य जारी है जिसमें लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की अनदेखी एवं निष्क्रियता के चलते ठेकेदार मानक के विपरीत कार्य करा रहा है क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया की उक्त सड़क की मरम्मत लोक निर्माण विभाग करवा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा गिट्टी तारकोल वा बजड़ी मानक से बहुत कम डाली जा रही है जिससे उक्त सड़क की मरम्मत होते ही पुनः उखड़ जाने की पूरी तरह आशंका है । सड़क निर्माण में अनियमितता एवं घोर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रधान प्रतिनिधि कप्तान तिवारी प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश त्रिपाठी,प्रधान राजेश तिवारी,प्रधान अविरल तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र गोस्वामी,राजकुमार त्यागी राम नरायन मौर्य सुधीर सेन ,रंजीत सिंह,विनय आदि ने जिलाधिकारी अयोध्या से उक्त सड़क की हो रही मरम्मत की जांच की मांग की है।

