लखनऊ -प्रदर्शन कर रहे युवकों के लिए कांग्रेसियों ने की टेंट, रजाई और चाय की व्यवस्था

by | Nov 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजस्थान सरकार की शिकायत लेकर लखनऊ पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ये सभी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शनकारियों ने लिए टेंट, रजाई और चाय की व्यवस्था की। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने तक अनशन करने की चेतावनी दी है। इन युवकों की मुख्य मांग प्रियंका गांधी से मुलाकात करना और उन तक अपना दर्द पहुंचाना है। एक तरफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल राज्य सरकार को टीईटी का पर्चा लीक होने पर घेर रहे हैं तो दूसरी तरफ ये युवा राजस्थान में नौकरी न मिलने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर रहे है। इससे पहले भी जुलाई में ये अभ्यर्थी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने लखनऊ आए थे। अब फिर 46 दिन से आंदोलनरत युवा राजस्थान सरकार के खिलाफ शिकायत लेकर लखनऊ पहुंचे हैं। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि मांगे माने जाने तक वे यहीं धरने पर बैठे रहेंगे। राजस्थान बेरोजगर एककृत महासंघ (आरबीईएम) के बैनर तले आयोजित इस धरना का उद्देश्य राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारों की मांगों को पूरा कराना है। इनकी प्रमुख मांग सरकारी नौकरियों में नियुक्ति है। इसके लिए भर्ती परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। राज्य सरकार की नौकरियों के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती कानून तैयार करने की भी मांग कर रहे हैं। धरने में शामिल होने पहुंचे आरबीईएम के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि हमने लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाहर धरने के बाद अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हम पिछले 47 दिनों से जयपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हम प्रियंका गांधी से मिलना चाहते हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश में 20 लाख नौकरियां देगी। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले हमने कांग्रेस को समर्थन दिया था, लेकिन हमसे किए गए वादे पूरे नहीं किए गए।