।बिसवां सीतापुर विकास खंड बिसवां में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शांति यादव और 140 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपजिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्रा ने पद एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोहगोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक परिसर में शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सुबह से ही तैयारियां जोरों की जा रही थी। मुख्य गेट से ब्लाक परिसर को फूलों की माला से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक रामपाल यादव ने विधायक महेन्द्र सिंह का बुके देकर स्वागत किया तत्पश्चात विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने ब्लाक प्रमुख शांति यादव का बुके देकर स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के कार्यक्रम के उपरांत ब्लाक प्रमुख शांति यादव को उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने शपथ दिलाई। वहीं नवनिर्वाचित बीडीसी को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रमुख शांति यादव द्वारा अपने कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। वहीं मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास के नारे को साकार करेंगें। पूर्व विधायक रामपाल यादव ने कहा कि विकास क्षेत्र बिसवां के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने विधायक महेंद्र सिंह यादव का निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित कराने के लिए आभार प्रकट किया तथा सांसद राजेश वर्मा को भी धन्यवाद देने के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की और आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन आलोक शुक्ला ने किया। बीडीओ विकास यादव, वीरेंद्र यादव,समाजसेवी शरद चौधरी,दिनकर प्रताप सिंह राजा कसमंडारामेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला करुणा शंकर त्रिपाठी ज़िला महामंत्री रमेश भार्गव भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ऋतुराज सिंह गोलू रामसेवक यादव मंजूरूल इस्लाम जीतू सिंह पूर्व जेस्ट ब्लाक प्रमुख राकेश वर्मा रिंकू यादव नागेंद्र यादव पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता विकास बाजपेई एडीओ पंचायत शैलेंद्र दिक्षित राकेश वर्मा,अनुज सिंह, रेनू यादव,कौशल वर्मा,रामसेवक यादव, रितुराज सिंह,शैलेन्द्र दीक्षित, अजय शुक्ला, जयेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
सीतापुर -शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह

