वाराणसी – बरेली स्पेशल सहित एक दर्जन ट्रेनें दो माह के लिए निरस्त

by | Nov 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर रेलवे ने अभी कोहरे की मार को देखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। जिसमें कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया गया। जिसमें 04236/35 वाराणसी-बरेली स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 04265/66 वाराणसी-देहरादून जनता स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।अप स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार निरस्त रहेगी। वहीं डाउन स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन को उक्त तिथि तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द किया गया है। अप कोटा- पटना स्पेशल ट्रेन चार दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को नहीं चलेगी। डाउन पटना- कोटा स्पेशल ट्रेन के फेरे में भी शनिवार को कटौती की जा रही है। इसी प्रकार अप गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। वहीं डाउन गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन शनिवार को रद्द रहेगी।