लखनऊ – अजय कुमार का बड़ा बयान ? प्रसपा

by | Nov 30, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता: उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट (175) विधानसभा क्षेत्र पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रत्याशी ई0अजय कुमार सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से 2022 के चुनाव में ठोकेंगे ताल। उनका कहना है कि कैंट क्षेत्र में बरसों से जो विकास कार्य नहीं हो पाए हैं उन कार्यों को चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले प्रथमिकता दी जाएगी जिनमें बिजली, नाली, सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य प्रमुख है।एक भेंट में उनके द्वारा बताया गया कि हमारी जिंदगी खुशहाली से बिताने के लिए दो लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है । पहला व्यक्ति है किसान ,जो हमारे लिए फसल उत्पाद करता है। दूसरा व्यक्ति है सैनिक जो हमारे देश की रक्षा करता है। दोनों ही हमारे देश की दो आँखे हैं।सरहदों पर सैनिक हमारी रक्षा करते हैं। वे अपने जीवन के सुख को त्याग करते हैं। धूप, बारिश और बर्फ का सामना करते हुए भी देश की रक्षा करते हैं। हर समय उनको सर्तक रहना पड़ता हैं। जिसके लिए उनको नींद भी अच्छी तरह से नहीं मिलती हैं। रहने के लिए उनको सही सुविधाएँ नहीं होती हैं। मन पसंद खाना उनको नहीं मिलती हैं। अपने प्राणों की परवाह नहीं करते हुए युद्ध लड़ते हैं। अपने परिवार से दूर रहते हैं। सैनिकों के जीवन में खुशी और सुख मायने नहीं रखती। उनके लिए देश ही सब कुछ हैं।सैनिक देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मरते हैं, वे महान हैं। देश के सभी लोग सैनिकों को सलाम करते हैं। आज हम जीवित हैं तो इसका एक कारण हमारे देश के सैनिक हैं। वे सच्चे देशभक्त है।दूसरा व्यक्ति किसान है,जो खेतो में अपना खून पसीना बहा कर हमारे लिए अन्न का उत्पादन करता है,जिससे हमारा जीवनयापन होता है। लखनऊ कैंट व‍िधानसभा सीट यूपी की राजधानी लखनऊ के अन्तर्गत आती है। लखनऊ जिले की कुल 9 विधानसभा सीटों में एक लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। कांग्रेस के कब्‍जे में रही इस सीट पर 2017 में पहली बार कमल ख‍िला था। हालांक‍ि 2019 में हुए उपचुनाव में भी यह सीट बीजेपी के पास ही रही। वहीं इस सीट पर इस साल एसपी और कांग्रेस भी बीजेपी के खिलाफ अपनी दावेदारी कर रहे हैं,परन्तु प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के अतिरिक्त अन्य किसी पार्टी के प्रतिनिधि अभी तक क्रियाशील नहीं हैं।अतीत पर गौर करें तो इस सीट पर दो बार भारतीय जनता पार्टी और एक बार कांग्रेेस ने जीत दर्ज की हैदरअसल लखनऊ कैंट से व‍िधायक रहीं डॉक्‍टर रीता बहुगुणा जोशी ने 2017 यूपी व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा देकर भगवा झंडा थाम ल‍िया था। इस पर वो कैंट सीट से लगातार 2017 में भी व‍िधायक चुनीं गईं थी। हालांक‍ि 2019 लोकसभा चुनाव में भी रीता बहुगुणा जोशी ने क‍िस्‍मत आजमाई और सफल रहीं। ऐसे में उन्‍होंने इस सीट से इस्‍तीफा दे द‍िया। इस पर 2019 में यूपी व‍िधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी ने जीत दर्ज की थी। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35,428 वोटों के मार्जिन से हराया था। वहीं चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर थी। उत्तर प्रदेश की लखनऊ कैंट (175) विधान सभा क्षेत्र पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का बराबर का दबदबा रहा है. दोनों पार्टियों ने लखनऊ कैंट विधान सभा की सीट 7-7 बार अपने कब्जे में रखा है. लखनऊ कैंट विधानसभा सीट उत्तरप्रदेश की चर्चित सीटों में से एक रही है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने सपा की अर्पणा यादव को पराजित कर जीत हासिल की थी.परंतु बाद में रीता बहुगुणा के द्वारा सीट को रिक्त कर देने से वर्ष 2019 में हुए इस उपचुनाव में भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी ने जीत हासिल की। इस बार यानी यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में लखनऊ कैंट विधान सभा सीट पर किस पार्टी को विजय मिलेगी,यह समय बतायेगा तथा स्थानीय मतदाता इसका निर्णय करेंगे।हमारे संवाददाता के सर्वे में पाया गया कि इस बार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया )के प्रत्याशी ई0 अजय कुमार का पलड़ा भारी है ।उनके द्वारा जन जन तक अपनी पहुंच बनायी जा रही है तथा नागरिक भी उनका हृदय से सम्मान करते है।नागरिकों का कहना है कि एक फौजी से अच्छा उनका जनप्रतिनिधि और कोई नहीं हो सकता है।