अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का हुआ गजाधरपुर फखरपुर में माल्यार्पण एवं भव्य स्वागत
बहराइच गजाधरपुर चौराहे पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का स्थानीय लोगो ने किया भव्य स्वागत। हिन्दू रक्षा निधि कार्यक्रम के अंतर्गत बहराइच के प्रवास पर निकले डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया व वेदप्रकाश सचान ,इन्द्रबली वर्मा , धनन्जय सिंह का स्थानीय हिन्दू समुदाय के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया एवं हिन्दू रक्षा निधि समर्पित की गयी ।इस मौके पर श्री तोगड़िया ने सभी हिन्दू जन मानस कार्यकर्ताओं को एकजुट एवं सशक्त रहने का संदेश दिया और कहा कि अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले के जैसी स्थिति भारत मे कभी उत्पन्न न हो इसके लिए सभी हिन्दुओं को जाति पाति छोड़कर सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संयोजन भुनेश उपाध्याय,विशाल सिंह”मुन्ना”,राम बचन सोनी ने किया।।इस अवसर पर अमरेश पाण्डेय,डॉ कपिल शुक्ल, हृदयराम गुप्ता,विनोद यादव,विनोद अदालत पांडे ,मूलचन्द शर्मा,प्रमोद पांडेय,उमाशंकर शुक्ल ,मनोज सिंह ,डॉ शिव कुमार कौशल ,सुखी राम सचिव,चंदन गौड़, राम अंचल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। फखरपुर में भी हुआ तोगड़िया जी का भव्य स्वागत पूर्व विधायक स्व वासदेव सिंह के निवास पर प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन हुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फखरपुर रणवीर सिंह मुन्ना ने उनका फूल माला से स्वागत किया साथ मे पेशकार यादव ,सीताराम पाण्डेय ,राम पल्टन पाण्डेय, विश्व प्रकाश सिंह ,अमन सिंह ,अमन अवस्थी, श्याम जी त्रिपाठी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे ।

