समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित एंव थारु जनजाति महिला विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आबर गौरा रोड बलरामपुर में पन्नालाल सरावगी लायंस नेत्र चिकित्सालय निकट झारखंडी रेलवे स्टेशन बलरामपुर के द्वारा आश्रम में निवासरत सभी वृद्ध माता पिता के आंखो का जांच किया गया तथा कुछ वृद्धजनो को आंख में डालने के लिए ड्राप दिया गया तथा कुछ वृद्धजनो को चश्मा व मोतियाबिन्द का आपरेशन हेतु पन्नालाल सरावगी लायंस नेत्र चिकित्सालय लाने हेतु प्रेरित किया गया है। इस मौके पर डा०मलिक, अजय सिंह ने कहा कि बुजुर्ग की सेवा सबसे बड़ी सेवा है चिकित्सीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने कहा सभी बुजुर्गों को वृद्धावस्था में सबसे ज्यादा आवश्यकता चिकित्सीय परीक्षण व डॉक्टर परामर्श की होती है वृद्धजनों को मिलने वाली सभी सुविधाओं में चिकित्सा सुविधा सबसे अहम भूमिका होती है *वृद्धाश्रम बलरामपुर*
बलरामपुर -समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित

