उत्तर प्रदेश – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

by | Dec 2, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रायबरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ एक के कार्यकर्ता लोग पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सादर अवगत कराया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा अपनी सात सूत्री जायज मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से दिया गया था जिसके अनुसार दिनांक 29 नवंबर 2021 को मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव किया गया जिसके फलस्वरूप सफल वार्ता ना होने के कारण प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 30 नवंबर 2021 से प्रदेश के समस्त जनपद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया जा रहा है जिस के समर्थन में जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत समस्त कर्मचारी अधिकारी भी आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितेश जायसवाल जिला महामंत्री नीरज मौर्य जिला मंडल अध्यक्ष मोहसिन खान एवं जिला संयोजक डॉ ऋषि बागची डी पी एम राकेश प्रताप सिंह प्रमुख सलाहकार विनय पाण्डेय अनूप पाण्डेय अनिरुद्ध जिला महिला उपाध्यक्ष सुश्री पूनम यादव जिला मंत्री दिलीप मिश्रा रमेश कछवाह विधिक सलाहकार अखिलेश त्रिपाठी संयम आदि लोग उपस्थित रहे।*समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोलन* उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ अधिकारी व कार्यकर्ता लोग अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.के. बैसवार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा! इस अवसर पर डॉ आलोक सिंह, डॉ रिजवान खान, डॉ. रौली तरसोलिया, देवेन्द्र भारती, डॉ पुनीत शुक्ला, मुकेश, बी सी पी एम अशीष निर्माण, सरिता वर्मा, डॉ अशोक कुमार, माधुरी मौर्या, गीता देवी… आदि लोग उपस्थित रहे!