सीतापुर -कांग्रेस पार्टी में ही जनता का विकास संभव:- अभिनव राजा भार्गव

by | Dec 3, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती | 0 comments

बिसवां सीतापुर : ब्लॉक बिसवां की ग्राम पंचायत सुखावा कला के मजरा अढिया पुर में कांग्रेस की एक सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभिनव राजा भार्गव ने कहा कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे कर देश को लूटने का काम कर रही है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य काशीराम भार्गव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ जुमले की सरकार है भाजपा सरकार के रहते हुए देश का विकास संभव नहीं पीसीसी सदस्य शूबी खान ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से कराह रही है केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल है ऐसी सरकार को अब सत्ता में रहने का हक नहीं है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा की गई प्रतिज्ञा ओ से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्येंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित, बृज मोहन भार्गव, ब्लॉक उपाध्यक्ष अत्यदीप , मुनव्वर राना, कल्लू सिंह ,भरत शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी ,मोहम्मद इश्तियाक, संतोष मिश्रा, राजकुमार वर्मा, विकास वर्मा, डॉक्टर जयपाल,रेखा वर्मा, विन्देश्वरी, जय देवी, लल्ली देवी आदि लोग उपस्थित रहे