उत्तर प्रदेश -24 घंटे करते हैं काम, फिर भी यूपी में बढ़ गई बेरोजगारी….अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

by | Dec 6, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सभी के साथ अन्याय किया है। व्यापारी, किसान, युवा सभी को छला गया है। यूपी का व्यापारी भाजपा सरकार से काफी नाराज है। कारोबारी बाजार और लोगों के बीच में रहता है। उसे जमीनी हकीकत की जानकारी होती है। ऐसे में जब व्यापारी मन बना लेता है, तो सरकार नहीं बचती। यूपी के व्यापारियों ने मन बना लिया है तो बदलाव कोई नहीं रोक सकता है।अखिलेश रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित व्यापारी महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कारोबारियों का यह कार्यक्रम बहुत बड़ा और अच्छा है। यूपी में जो माहौल दिखाई दे रहा है, वह बदलाव लाने वाला है। लोग अब इस सरकार को देखना नहीं चाहते। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कहते हैं कि मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करते हैं, लेकिन उनके काम ने क्या दिया। बेरोजगारी बढ़ गई है। यूपी में बेरोजगारी दर के आंकड़ों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पूरी दुनियां ने कोविड के समय अपने यहां कारोबारियों की मदद की, लेकिन केवल यहां कारोबारियों को कोई मदद नहीं दी गई। मनमाने तरीके से नोटबंदी करते हुए कहा गया कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, पर हकीकत सभी को पता है।कोविड में बंद हुए उद्योग-धंधेसपा मुखिया ने कहा कि कोविड के समय कोई कारखाना नहीं चला और उद्योग धंधे बंद हो गए। इससे दु:खी होकर यूपी में बड़े पैमाने पर कारोबारियों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी किसान और व्यापारी हैं। भाजपा ने इन दोनों को तोड़ने का काम किया है। कहने को तो भाजपा व्यापारियों की पार्टी है, लेकिन व्यापारी साथियों यह आप की पार्टी नहीं है। कहा कि हिरासत में सबसे अधिक मौतें यूपी में हुई हैं। यह ठोको राज्य है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि 2022 के भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं। अनुशासन में रहने वाली सेना ही जंग जीतती है।