यूपी रेरा की तरफ से एलडीए को जारी की गई 63 आरसी पर जिला प्रशासन कुंडली मारे बैठा है। एलडीए से वसूली न हो पाने की वजह से आवंटियों को रेरा उनकी रकम नहीं वापस कर पा रहा है। अब इस मामले में यूपी रेरा ने एक बार फिर जिला प्रशासन से इसकी वसूली करने को कहा है।एलडीए ने अपार्टमेंट के नाम पर बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखा किया है। जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया। समय पर फ्लैट नहीं दिए। इसके चलते तमाम लोगों ने यूपी रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी। रेरा ने एलडीए जुर्माना लगाया था। प्राधिकरण को निर्धारित समय में संबंधित आवंटी को जुर्माना चुकाना था। लेकिन एलडीए ने रेरा का आदेश नहीं माना। आदेश न मानने पर यूपी रेरा ने एलडीए के खिलाफ आरसी जारी की थी। इनकी वसूली के लिए सूची तथा आदेश की प्रति जिला प्रशासन को भेजी थी। जिला प्रशासन से इनकी तत्काल वसूली कराने को कहा गया था।इन आवंटियों के मामले में रेरा ने जारी की आरसीयूपी रेरा ने आशीष कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद राय, विवेक शर्मा, पूरनर सिंह, ममता पीयूष, अनुपमा मेहरोत्रा, हरि प्रकाश सक्सेना, रंजना श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, आर एन एल श्रीवास्तव, ए एल सिंह, आभा सिंह, दीपा पांडेय, मोहम्मद शादाब खान, प्रदीप शुक्ला, रज्जाद खान, उषा श्रीवास्तव, निशा चटर्जी, प्रेम चंद्र तिवारी, उदय कुमार झा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नीलमा पांडेय, नवीन कपूर हेमंत गिरी, विष्णु कुमार, शैलेश गुर्जर, अखिलेश कुमार सिंह, उपासना दुग्गल, अनुपमा सिंह, राजेश कुमार तिवारी, अर्पिता बासु, राकेश कुमार बाजपेई, पूजा चड्ढा, सुशील कुमार, सुमित कुमार बग, संपूर्णानंद द्विवेदी, अमित बिश्नोई, बृजमोहन वर्मा, शशांक, देव ऋषि देवा रस्तोगी, प्रेम कुमारी श्रीवास्तव, अनुपमा गुप्ता, आदित्य कांत शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अनूप निगम, संजय कुमार वर्मा, प्यारेलाल, हरीनाथ प्रसाद, संजय कुमार, स्नेह लता, सृष्टि सिंह, विजय कुमार मौर्य, विष्णु शरण श्रीवास्तव, रमेश लाल चौरसिया, राजेश कुमार तिवारी, आशा कुमारी, प्रगति शाक्य, विजय कुमार श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह तथा हुमा नसीर सहित कुछ अन्य के मामले में यूपी रेरा ने एलडीए के खिलाफ आरसी जारी की है—————आरसी की रिकवरी न होने की वजह से आवंटित परेशान है। रेरा में बार-बार शिकायत कर रहे हैं। इनकी रिकवरी कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन को भी तत्काल मामले में रिकवरी कराने को कहा गया है।राजीव कुमार, चेयरमैन, यूपी रेरा—————मेरे मामले में यूपी रेरा ने एलडीए के खिलाफ 22 फरवरी 2021 को आरसी जारी की थी। करीब 10 महीने मेरे ही मामले की आरसी जारी हुए हो गया है। लेकिन अभी तक आरसी की रिकवरी नहीं की गई है। जिला प्रशासन इसमें भारी लापरवाही कर रहा है।विवेक शर्मा, पीड़ित आवंटी, सृष्टि अपार्टमेंट, जानकीपुरम विस्तार
लखनऊ -63 वसूली प्रमाण पत्रों पर प्रशासन की चुप्पी

