सारथी समाज सेवा फाउंडेशन की तरफ से सीडीएस बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलिभारत के पहले सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों के निधन पर जयश्री पब्लिक विद्यालय ढकरानी में सारथी फाऊंडेशन परिवार की तरफ से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में जनरल बिपिन रावत के जीवन काल तथा उनकी अनगिनत उपलब्धियों का वर्णन करते हुए पुष्प तथा फूलमाला अर्पित की गई । संस्थापक योगेश वर्मा समस्त पदाधिकारी उनके जीवन विषय में जानकारी दी और उनको श्रद्धांजलि के तौर पर जनरल बिपिन रावत जी सदा ही जय रहे के नारे संस्था की तरफ से लगवाए गए इस भावभीनी श्रद्धांजलि में विद्यालय प्रबंधक सीमा मैडम, सोनिया सोनी,प्रभादेवी, नित्तू त्यागी,बाला,पुनीत मित्तल,शिवम गौर, सौर्य सहित समस्त संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहे ——
उत्तर प्रदेश -सारथी समाज सेवा फाउंडेशन की तरफ से सीडीएस बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि

