सीतापुर -प्रथम विष्णु महायज्ञ का आयोजन

by | Dec 12, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती | 0 comments

बिसवां सीतापुर : बाबा महावीरदास कुटी जलालपुर में प्रथम विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन क्षेत्रीय सनातन धर्म प्रेमियी ने किया विष्णु महायज्ञ आज दिनांक 12दिसंबर से प्रारंभ किया गया है यह यज्ञ का कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेगा जिसमे विद्वान कथा वाचक द्वारा प्रवचन एवं भागवत कथा का पाठ किया जाएगा तथा 18 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा आज यज्ञ कार्यक्रम के प्रारंभ में 108 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो शारदा सहायक नहर चंदन पुर पुल से पवित्र जल भर के यज्ञ कुंड का पूजन किया गया एवं पवित्र वेदियों की स्थापना की गई यज्ञ आयोजन कर्ताओं के द्वारा सभी जनता जनार्दन से काफी संख्या में यज्ञ में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया है