कानपुर -पत्नी की तफ्तीश ने पैदा की सनसनी, इंटेलीजेंस और एलआइयू के उड़े होश

by | Dec 13, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

तलाकशुदा पत्नी ने अपनी तफ्तीश से नौबस्ता राजीव नगर के एक परिवार और पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी। तलाकशुदा ने पूर्व पति की दूसरी पत्नी पर बांग्लादेशी होने का दावा किया तो पुलिस ही नहीं इंटेलीजेंस और एलआइयू के भी होश उड़ गए। मामले की जानकारी होते ही अधिकारियों ने महिला के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। हालांकि महिला का कहना है कि वह बांग्लादेशी नहीं बल्कि बंगाल की रहने वाली है।बेटियों को छोड़कर गई थी पहली पत्नीराजीव नगर मछरिया निवासी प्रापर्टी डीलर ने बताया कि वर्ष 2004 में उनकी शादी निराला नगर निवासी युवती से हुई थी, जिनसे तीन बेटियां हैं। शादी के दो साल बाद पत्नी ने आइएएस परीक्षा की तैयारी करने की इच्छा जाहिर की थी। उनकी सहमति पर उसने कोचिंग भी की थी। आरोप है कि पत्नी अक्सर परीक्षा देने की बात कहकर शहर से बाहर चली जाती थी। पत्नी के मोबाइल से जानकारी हुई कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग है। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। 2016 में वह तीनों बेटियों को छोड़कर मायके चली गई थी। उसके बाद 2018 में कोर्ट में तीनों बेटियों को उनकी सुपुर्दगी में देकर तलाक दे दिया था।2019 में हुई थी दूसरी शादीप्रापर्टी डीलर ने बताया कि बिधनू मझावन में मछलियां पालने का व्यवसाय करने के लिए वह बंगाल जाने लगे थे, जहां उनका एक युवती से परिचय हुआ। इसके बाद बेटियों की परवरिश के लिए उससे चार नवंबर 2019 को उससे शादी कर ली थी। आरोप है कि उसके बाद भी पहली पत्नी ने पीछा नहीं छोड़ा। आए दिन परिवार को परेशान करने के लिए धमकाती और बेटियों को अपने पास बुलाती थी।सक्रिय हुआ खुफिया तंत्रनौबस्ता इंस्पेक्टर अमित सिंह भड़ाना ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया है। उसके पास एक पत्र है, जिसमें एक महिला और उसके भाई का नाम था। पत्र काफी धुंधला था। पहली पत्नी का दावा था कि एक महिला और उसके भाई को कुछ समय पहले बीएसएफ ने बांग्लादेशी होने पर गिरफ्तार किया था, जो अब प्रापर्टी डीलर के साथ रह रही है। उसकी शिकायत पर इंटेलीजेंस ब्यूरो और एलआइयू को सूचना दी। दोनों टीमें जांच करने प्रापर्टी डीलर के घर पहुंची और पूछताछ के बाद उनके दस्तावेजों को कब्जे में कर जांच के लिए भेजा। एलआइयू की एसआई सुनीता गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांंच में महिला के बांग्लादेशी होने का साक्ष्य नहीं मिला है। उनके दस्तावेजों की जांच हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।