सीतापुर बिसवां:- बिसवां कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बिसवां के पुरैनीपुल की तरफ से एक व्यक्ति कच्ची शराब की पिपिया लिए आ रहा था। इस सूचना पर बिसवां पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राकेश पुत्र रामकुमार 22 वर्ष निवासी मोहल्ला अमन नगर कस्बा थाना बिसवां को पुरैनी पुल के निकट मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त के पास 10 लीटर अवैध शराब की एक अदद पीलिया बरामद हुई जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल विष्णु, कुमार गुप्ता, कांस्टेबल जितेंद्र की मुख्य भूमिका रही।
सीतापुर -10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

