आलमबाग स्थित चन्दर नगर के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीने से बदबूदार पानी आ रहा है। लोग पीने और खाना पकाने के लिए बाहर से पानी खरीद कर ला रहा हैं।स्थानीय महिलाएं एकता खुल्लर, हरविन्दर कौर, ममता गुलाटी, जूही राय, कविता मेहता, सविता टण्डन व अन्य महिलाएं बोतलों में गंदा पानी लेकर सड़क पर आ गईं। महिलाओं ने कहाकि जलकल विभाग में कई बार शिकायत की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। एकता खुल्लर ने कहा कि घरों में पीला बदबूदार पानी आ रहा है। नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने कहाकि बीते कई दिनों से महिलाएं गंदे पानी की शिकायत कर रही हैं। उन्होंने कहाकि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलकल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सईएन राम कैलाश ने कहाकि गंदे पानी की समस्या जल्द दूर की जाएगी।
लखनऊ -बदबूदार पानी की सप्लाई पर प्रदर्शन , आपूर्ति से परेशान महिलाएं

