समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को लेकर छिड़े राजनीतिक संग्राम में भाजपा के पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भी इंट्री कर ली है। भाजपा नेता ने अब समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को खूनी टोपी बताया है।सपा पर हमलावर होते हुए कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में सात सौ दंगे हुए। सपा के बड़े नेताओं के संरक्षण में आयोजित दंगो के आरोपियों को हवाई जहाज से मुलायम सिंह के पास लाया जाता था। कहा अब उनमें से कुछ बड़े नेता जेल में हैं। कहते हैं जेल में भी उनकी जान को खतरा है। वहीं भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जिसने दंगा फैलाने की कोशिश की उसकी फोटो चौराहों पर टांग दी गईं। भाजपा नेता ने जिन्ना के महिमा मंडल पर भी दो टूक कही, बोले हिन्दुस्तान में जिन्ना का महिमा मंडन नहीं होगा। यहां रहना है तो हमारी तुम्हारी जय जयकार करनी होगी।
हरदोई -छिड़े राजनीतिक संग्राम में भाजपा के पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भी इंट्री कर ली

