बिसवां सीतापुर :-उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्दूपुर के बच्चों के द्वारा बालिका शिक्षा पर आधारित नाटक में किरदार निभाने वाले बच्चों, प्रशिक्षिका व ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और ग्राम पंचायत नसीरपुर अंदुपुर के उत्कृष्ट सम्मान पाने वाले प्रधान प्रतिनिधि जगदंबा सिंह को सम्मानित करने का कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक नियाज उल्ला खान ने कहा बालिकाओं के लिए शिक्षा अति आवश्यक है क्योंकि लड़कियां एक नहीं दो परिवारों को शिक्षा रूपी प्रकाश से रोशन करती हैं प्रधान प्रतिनिधि जगदंबा सिंह को सम्मानित करते हुए कहा सरकारी विद्यालय ग्राम पंचायत का आईना होते हैं अगर विद्यालय का बेहतर विकास हुआ है तो संपूर्ण ग्राम पंचायत का विकास माना जाता है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बी डी नंद जी ने कहा सरकार की मंशा है समाज व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत करना चाहिए आज के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए बच्चों को हौसला अफजाई भी होगी और उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।बच्चों को प्रशिक्षित करने वाली शिक्षिका गरिमा यादव जी ने बच्चों में उत्साह भरते हुए कहा लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है समाज को चाहिए लड़कियों को कमजोर ना समझे बालिकाओं की बेहतर से बेहतर शिक्षा के लिए समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक चांद मोहम्मद ने कहा सम्मान पाने वाले बच्चे आज अपने आप में गर्व महसूस कर रहे हैं विद्यालय के सभी बच्चों को आह्वान करते हुए कहा सभी बच्चों को खेलकूद व शैक्षिक एक्टिविटी में अवश्य भाग लेना चाहिए इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है अंत में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रधानाचार्य हरि शंकर लाल द्विवेदी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आरिफ ने किया मुख्य रूप से मधुकर वर्मा, बिट्टू कुमार, आसिफ इकबाल, अमित कुमार, कुलदीप वर्मा क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे
सीतापुर -बालिका शिक्षा पर आधारित नाटक की पूरी टीम, उत्कृष्ट खिलाड़ियों व उत्कृष्ट प्रधान को किया गया सम्मानित

