उत्तर प्रदेश -प्रदेश के हर जिले में बने पंचायत भवनों का एक साथ मुख्यमंत्री लोकार्पण

by | Dec 14, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

प्रदेश भर में बनवाए गए पंचायत भवनों का कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर मुरादाबाद जिले से 1286 प्रधान व पंचायत सहायक लखनऊ कार्यक्रम को मंगलवार को बसों से रवाना हो गए। सभी ब्लाक से प्रधान व पंचायत सहायकों को सीतापुर में रुकने को कहा गया है। वहां से बुधवार सुबह दल और अफसर लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थल को रवाना होंगे।बुधवार को लखनऊ में सरकार की प्राथमिकताओं में से प्रदेश के हर जिले में बने पंचायत भवनों का एक साथ मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर सभी जिले से प्रधान व पंचायत सहायकों को कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। मुरादाबाद जिले की सभी 643 ग्राम पंचायतों के प्रधान व पंचायत सहायक एडीओ पंचायत आदि इसमें शामिल होने के लिए ब्लाकों से बसों से रवाना हो गए। दल के साथ डीपीआरओ और जिला समन्वयक भी गए हैं। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जिले से प्रधान,पंचायत सहायक और अन्य स्टाफ संग करीब 1400 लोग जा रहे हैं,सभी लोग सीतापुर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार की सुबह सभी जिले के लोग कार्यक्रम स्थल पर बसों से पहुंचेंगे।