निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल के चलते गुरुवार व शुक्रवार को बैंक बंद हैं। लखनऊ में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और निजीकरण को रोके जाने की मांग की।इसी तरह शुक्रवार को हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) के सामने बैंककर्मी प्रदर्शन करेंगे। दोनों प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में बैंककर्मियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
लखनऊ -एकजुट हुए बैंक कर्मचारी, लखनऊ में किया प्रदर्शन

