पीजीआई के समान वेतन भत्ते न मिलने पर केजीएमयू के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा है। नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को ओपीडी से लेकर इमजरेंसी सेवाएं ठप करने का ऐलान किया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने सेवाएं पूरी तरह से संचालन की अतिरिक्त व्यवस्था करने का दावा किया है।सुबह से ठप रहेगा कामकाजकेजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने कहा कि 2000 से अधिक नियमित पैरामेडिकल स्टाफ हैं। 1500 से अधिक लिपिक व दूसरे संवर्ग के कर्मचारी हैं। बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार का समर्थन किया है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आन्दोलन जारी रहेगा। प्रदीप गंगवार ने कहा कि 23 अगस्त 2016 केजीएमयू कर्मचारियों को पीजीआई के समान वेतनमान व भत्ते देने का आदेश जारी हुआ है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी शासनादेश अभी तक अमल में नहीं आया। अधिकारी आदेश को लागू करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। केजीएमयू के कर्मचारी अब न तो पुरानी व्यवस्था में बचे हैं और न ही नए में शामिल हुए। ऐसे में कर्मचारियों के कैडर का पुर्नगठन फंस गया है। प्रोन्नति भी नहीं मिल पा रही है।
लखनऊ -कर्मचारियों का आन्दोलन आज, इलाज पर संकट

