राजधानी के सरकारी अस्पतालों में लगातार सातवें दिन गुरुवार को फार्मासिस्टों ने हड़ताल की। बलरामपुर अस्पताल के फार्मासिस्टों ने रैली भी निकाली। हड़ताल के चलते मरीज औऱ तीमारदार दवाओं के लिए भटकते रहे। इंजेक्शन के लिए मरीजों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काउंटर बन्द होने से बाहर मरीजों और तीमारदारों का दबाव बढ़ गया। कतारें लग गईं। वार्डों में भर्ती मरीजों को दवायें और इंजेक्शन काफी देर से मिले।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्ट 20 सूत्रीय मांगों के प्रति सरकार के दुलमुल रवैये से खिलाफ दो घण्टे का कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन जारी है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक के के सचान व प्रदेश महामंत्री उमेश मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को बलरामपुर अस्पताल में पूर्व महामंत्री श्रवण सचान,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अजय पाण्डे, पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रजत यादव के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया गया।सुबह आठ से 10 बजे के बीच राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी के फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार में शामिल हैं। सिविल अस्पताल में डीपीए अध्यक्ष अरुण अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव,रजनीश पांडेय,जीसी दुबे,ओपी पटेल के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार हुआ। लोकबंधु अस्पताल में सीएल शांति के नेतृत्व में,मोहम्मद अजमल,सरोज सिंह,संजुलता श्रीवास्तव,गिरिजेश यादव,प्रतिभा पटेल,मालिहाबाद सी एच सी से राजेश वरुण के नेतृत्व में नीलम वर्मा,सी एच सी सरोजनी नगर में जनपद लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर बी मौर्या के नेतृत्व में राजेश गौतम,सुनील मिश्रा,कमलकांत वर्मा ,अनिल त्रिपाठी सी एच सी मोहनलालगंज से अनिल सचान के नेतृत्व में अरविंद वर्मा,अनीता अवस्थी,विकाश शर्मा,रविन्द्र परिहार, आनंद कुशवाहा,सी एच सी गुडंबा से डीपीए मंत्री अखिल सिंह व डफरिन से जसवंत सिंह के नेतृत्व में,अरविंद तिवारी पवन शर्मा टी बी अस्पताल से रामेंद्र सिंह,राजेश कोहली,कल्पना सचान,जितेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में सभी फार्मासिस्टों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
लखनऊ -दो घंटे हड़ताल दवा काउंटरों पर लगीं लम्बी-लम्बी लाइनें

