।रेउसा सीतापुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुष्टि से रिजवान अहमद निवासी रेउसा सीतापुर को समाजवादी युवजन सभा का सीतापुर जिले का जिला अध्यक्ष नामित किया गया।उनके युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।और बधाई देने वालों का तांता लग गया।इसी क्रम में बिसवां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
सीतापुर -रिजवान अहमद बने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष

