कल्ली। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से तीन अवैध तमंचा तथा लूट का सामान भी बरामद हुआ है।बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व संदना थानाक्षेत्र के समसापुर गांव में वारदात के दौरान बदमाशों ने ग्रामीण मोहन पुत्र चंद्रपाल को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बदमाशों ने कई घरों को निशाना भी बनाया था। गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। रामगढ़ चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि गश्त के दौरान रात में अंदौली-आमाघाट के मध्य में पुलिया के पास तीन आरोपियों को दबोचा गया, जिनके पास से पांच किलोग्राम का बम पटाखा, तीन अवैध तमंचा तथा नकब लगाने के उपकरण सहित चोरी का माल बरामद हुआ। संयुक्त टीम में शामिल दरोगा कृष्ण कुमार, दरोगा दीपक कुमार पांडे, सिपाही घनश्याम वर्मा, रमेश चंद्र आदि ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
सीतापुर -तीन अवैध तमंचा सहित अन्य सामान बरामद, भेजे गए जेल

