सभी आइटम गीत भक्तिपूर्ण हैं” – संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद एक तेलुगु संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ने पुष्पा फिल्म के ऑडियो लॉन्च में विवादित बयान दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “सभी आइटम गाने भक्ति गीत हैं, यह मेरे लिए एक तरह का ध्यान है। इसके अलावा उन्होंने पुष्पा फिल्म के आइटम गीत ऊ बोले या ऊ बोले गाने को गुनगुनाते हुए इसमें एक हिंदू भक्ति गीत के बोल जोड़ दिए जिससे जनता भड़क गई। साथ ही तेलंगाना के भाजपा विधायक टी.राजा सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से संगीत निर्देशक को स्लिपर शॉट की चेतावनी दी और उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए हिंदू समुदाय से माफी मांगने की मांग की। इस आइटम गाने को लेकर पहले भी राज्य पुरुष संगठन ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय मे पुरुषों को वासना के रूप में प्रदर्शित करने के लिए एक मामला दायर किया गया था। संगठन ने पूरे राज्य में इस गाने पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
देश दुनिया -सभी आइटम गीत भक्तिपूर्ण हैं” – संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद

