देश दुनिया -तिरुपति जनसभा में विपक्षी दलों ने अमरावती आंदोलन के समर्थन में मिलाया हाथ

by | Dec 18, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

तिरुपति जनसभा में विपक्षी दलों ने अमरावती आंदोलन के समर्थन में मिलाया हाथशिक्रवार को अमरावती परिक्षण समिति द्वारा आयोजित जनसभा में राज्य के सभी विपक्षी दल के नेताओं ने अमरावती को एकल राजधानी के रूप में रखने की लड़ाई को स्पष्ट रूप से उचित ठहराया और सीएम जगन रेड्डी पर आरोप लगाया कि उनके पास दूरदर्शिता की कमी है। हालांकि भाजपा ने पहले कुरनूल में उच्च न्यायालय के निर्माण का समर्थन किया था लेकिन अब अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिला लिया है। सी पी अई ने अमरावती के किसानों को अपना समर्थन दिया लेकिन भाजपा की उपस्थिति के कारण बैठक में भाग लेने से इंकार किया। विपक्षी नेता तेलुगु देशम के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार ने अमरावती पर एकमात्र राजधानी के रूप में 10,000 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं। और वर्तमान सरकार पर इसकी देखरेख का आरोप लगाया। 15 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने अमरावती परिरक्षण समिति को अमरावती से तिरुपति तक पैदल मार्च के बाद तिरुपति में एक जनसभा आयोजित करने की अनुमति दी है। जिसे भाजपा सहित बाकी के विपक्ष दलों ने भी समर्थन किया था । हैरानी की बात यह है कि बैठक के दौरान वाईएसआरसीपी के बागी सांसद रघु रामा राजू ने चंद्रबाबू नायडू को गले लगाते दिखे.