जहर खा कर महिला ने वीडियो बना कर भेजा मायके, पुलिस की ततपरता से बची महिला की जान उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज थाना के जाबांज दरोगा सुमित राय की तत्परता से आज एक महिला की जान बच गई । गृह कलह से आजिज आकर महिला ने जहर खाया था और जहर खाने का बीडियो बनाकर अपने चाची को जो बनारस में रहती है उनको वाट्सप कर दिया और जैसे ही चाची ने देवरिया पुलिस को लोकशन की जानकारी दी तो देवरिया की बरहज थाने की पुलिस फौरन उस घर पर पहुची और गेट नही खुलने पर बाउंड्रीवाल को पार कर उस कमरे तक पहुची जहाँ महिला थी । फौरन महिला को अस्पताल पहुचाया । जहा अब महिला सुरक्षित है आप को बता दे कि बरहज थाना क्षेत्र के तिवारी पुर गाव की रहने वाली शाालिनी गृह कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाया और जहर खाने का वीडियो बनाया और अपने चाची को वाट्सएप कर दिया जो बनारस में रहती है । चाची ने फौरन बरहज थाना प्रभारी को लोकेशन बताया, जानकारी होते ही बरहज थाने के इंचार्ज ने अपने दरोगा जो उस हल्के के इंचार्ज थे, उनको जानकारी दी हल्का इंचार्ज सुमित राय फौरन तिवारी पुर गाव गए और उस मकान तक पहुचे । मकान का गेट नही खुल रहा था, तो बाउंड्रीवाल कूद कर महिला के कमरे के दरवाजे तक पहुचे और दरवाजा खुलवाया और महिला को अस्प्ताल पहुँचाया । जिसका वीडियो भी उनके साथी ने बनाया पुलिस की तत्परता के चलते महिला की जान बच गई । डॉ श्रीपति मिश्र ..एसपी ..देवरिया
यूपी -जहर खा कर महिला ने वीडियो बना कर भेजा मायके, पुलिस की ततपरता से बची महिला की जान

