आंध्र प्रदेश – चित्तूर पुलिस ने 18 तस्करों को हिरासत में लिया और 1.5 करोड़ मूल्य की 290 लाल चंदन की लकड़ियां जब्त कीं चित्तूर पुलिस विंग ने लग भग रात 2 बजे शनिवार को पुत्तूर में 18 तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.5 करोड़ मूल्य की 290 लाल चंदन की लकड़ियां जब्त कीं। इस बड़ी घटना के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए चित्तूर के एसपी एस सेंथिल कुमार ने बताया कि पुत्तूर ग्रामीण अंचल निरीक्षक एम सुरेश कुमार और उनकी टीम ने पालमंगलम गांव जंक्शन और पुत्तूर-उथुकोटा हाईवे से वाहनों की जांच के दौरान 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ के दौरान तस्करों द्वारा दिया गया खबर को लेकर स्थानीय पुलिस ने सदाशिव कोना में एक स्थान पर छापा मारा और अन्य 14 तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी एस सेंथिल कुमार ने उन 18 तस्करों को हिरासत में लेने में स्थानीय पुलिस की सतर्कता की सराहना की।
आंध्र प्रदेश – चित्तूर पुलिस ने 18 तस्करों को लिया हिरासत में 1.5 करोड़ की चन्दन लकड़ियां

