लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी भले ही स्थानों पर तैनात प्रभारी निरीक्षक ओं को फरियादियों से शालीनता से पेश आने की बात कह रहे हैं उन्होंने हेल्पडेस्क के माध्यम से पीड़ितों की समस्याएं सुनने के निर्देश दे रखे हैं लेकिन स्थानों पर पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी लगातार जारी है ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाने पर देखने में मिला यहां पर एक बुजुर्ग अपने पुत्र से मिलने थाने पर गया था यहां इस्पेक्टर इटौंजा जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बुजुर्ग से शालीनता से पेश आने की बजाय उन्हें मां बहन की गालियां दे डाली हालांकि इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है एसपी ग्रामीण रमेश कुमार ने पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है पीड़ितों ने आरोप लगाया कि थाने पर पुलिसकर्मी शालीनता से पेश नहीं आते हैं बल्कि उनकी शिकायत ना तो सुनी जाती है उल्टा पुलिसकर्मी उन्हें लौटा देते हैं और गाली-गलौज भी करते हैं।
लखनऊ -थाने पर गए बुजुर्ग फरियादी को गाली देते इंस्पेक्टर इटौंजा का वीडियो वायरल

