लखनऊ -केंद्र सरकार से विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर अंकुश लगाने की मांग

by | Dec 20, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने रविवार को चारबाग स्थित रविन्द्रालय में सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने केंद्र सरकार से विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में खुदरा व्यापार की छह फीसदी दुकानें बंद हो गई है। 14 फीसदी कुटीर उद्योग पूरे देश में बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छोटे-छोटे व्यापारियों का न तो बिजली का फिक्स चार्ज माफ किया गया। जिन व्यापारियों ने बैंकों से लोन ले रखा था। उनके कर्ज की ब्याज माफ नहीं की गई। उन्होंने छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए अलग से राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने भारत में खुदरा व्यापार बचाने के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग व खुदरा व्यापार मंत्रालय गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज देश में राजस्व नुकसान के चलते सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि नुकसान की भरपाई के लिए सरकार सरकारी संपत्तिया बेच रही है। कार्यक्रम में गोविंद बाबू, दीपक अग्रवाल, गुलशन ढंग, अजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, आलोक आर्य, सोनू गुप्ता व संतोष गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल हुये।