लखनऊ -चार दिवसीय दौरे पर ,यात्री सुविधाएं परखेगी रेलवे बोर्ड समिति

by | Dec 20, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति की टीम चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। रमेश चंद्र रत्न की अध्यक्षता में आ रही है समिति यात्री सुविधाओं की स्थिति का आंकलन करेगी। रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के सदस्य 21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ सहित कई स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। समिति 21 दिसंबर को जहां बाराबंकी, अयोध्या व अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने जाएगी। वहीं 22 दिसंबर को उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जाएगी। अगले दिन 23 दिसंबर को लखनऊ जंक्शन का निरीक्षण समिति करेगी। समिति गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं पर डीआरएम कार्यालय में बैठक भी करेगी। जबकि 24 दिसंबर को समिति चारबाग स्टेशन आएगी। यहां दो नए प्लेटफार्मों के निर्माण, रूट रिले इंटरलाकिंग कार्य की प्रगति समेत अन्य योजनाओं पर अपने रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड भेजेगी।