अयोध्या। आज डयूटी के दौरान कोतवाली अयोध्या के तिहुरा मांझा में पहुँचा था तभी सूचना मिली कि एक नीलगाय घायल होकर कुत्तों के डर से तालाब के अंदर फसी हुई है। तालाब के पास जाने पर देखा कि एक तालाब के अंदर एक नीलगाय फसी हुई है और तालाब के किनारे चारों तरफ कुत्ते शिकार में इंतजार कर रहे हैं जो इसके पहले भी उसे काटकर घायल कर चुके थे। सबसे पहले कुत्तों को स्थानीय लोगों की मदद से भगाया गया। रस्सा लेकर स्थानीय लोगों को तालाब में उतारा गया परन्तु ये क्या वह नीलगाय हम लोगों का सहारा पाकर तालाब से निकलकर भागने लगी। परन्तु कुछ ही दूर जाने पर कुत्ते फिर से पीछा कर लिए। हम लोग मोटरसाइकिल से सड़क मार्ग होते हुए आगे पीछा किये तो आगे नजारा बहुत ही विभत्स था। फिर से नीलगाय पानी में कुत्तों से बचने के लिए घुस गई थी परन्तु इस बार पानी ज्यादा न होने के कारण कुत्ते पानी में घुसकर नोचने लगे थे। तुरन्त हम लोग मौके पर पहुँचकर कुत्तों को भगाए उसके उपरांत नीलगाय को रस्सी और बॉस की सहायता से बाहर निकलवा कर सड़क के ऊपर लाकर सुरक्षित किया गया। वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को फोन करके सूचना दिया गया।
अयोध्या – आवारा कुत्तों के हमले से घायल नीलगाय

