मानपुर सीतापुर। इलाके के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय से शुरू हुई रैली मानपुर गांव, चैराहे से होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। हाथों में पट्टिकाएं लिए छात्राएं वोटरों को वोट डालने के लिए स्लोगन के माध्यम से जागरूक करती नजर आईं।विकास क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानपुर की वार्डेन मिथलेश सिंह की अगुवाई में छात्राओं ने वोटर जागरूकता अभियान के लिए एक रैली निकाली। छोड़ो पहले सारे काम। पहले चलो करें मतदान।। वोट डालने जाना है। अपना फर्ज निभाना है।। स्लोगन की तख्तियां लेकर छात्रायें विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय प्रांगण पहुँची। वार्डेन ने छात्राओं को वोट के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया सभी छात्रायें अपने अभिवावकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान शिक्षिका भावना बाजपेई, आस्था वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टॉप मौजूद रहा।
सीतापुर -छात्राओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

