सीतापुर -लॉयर्स एसोसिएशन की 2022 की कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मियां तेज

by | Dec 22, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुरबिसवा लायर्स एसोसिएशन की 2022 की कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है।पहले दिन नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार रस्तोगी, कमलेन्द्र बाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नीरज कुमार वर्मा,ज्येष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अश्वनी कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रोहित साह,सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार मिश्र ,संतोष कुमार, असलम खा, सयुक्त सचिव के लिए सरोज कुमार व सदस्य कार्यकरिणी कनिष्ठ के लिए बिपिन कुमार ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लालजी वर्मा के निर्देशन मे सहायक चुनाव अधिकारी रसिक बिहारी गुप्ता के समक्ष दाखिल किया।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लालजी वर्मा ने बताया कि नामांकन 22 दिसंबर ,नामांकन पत्रों की जांच 23दिसंबर को नामांकन पत्र की वापसी 24 दिसंबर को व चुनाव 27 दिसंबर को होंगा।