महमूदाबाद :अमृत महोत्सव समिति के तत्त्ववधान में एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ । जिसका शुभारम्भ चांदपुर स्थिति संतोषी इंटर कालेज से हुआ। जिसमें क्षेत्र सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने अपनी अपनी मोटर साइकिलों के साथ सहभागिता की ।इस यात्रा में मुख्य रूप से युवाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की । यह तिरंगा यात्रा संतोषी इंटर कालेज से शुरू होकर महमूदाबाद के राम कुंड चौराहे पर पहुंची , वहां से पैतेपुर मार्ग मार्ग के लिए प्रस्थान किया ,सीता इंटर कालेज सामने पहुंचने पर सीता इंटर कालेज के विद्यार्थियों व स्कूल के प्रबंध रमेश बाजपेई के साथ स्कूल स्टाफ ने फूल वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया । फिर यह तिरंगा यात्रा पूरे महमूदाबाद नगर का भ्रमण करते हुए सरैया स्टेशन की तरफ प्रस्थान किया किया जिसका समापन वहां स्थित स्व चौधरी चरण सिंह पार्क में हुआ । इस तिरंगा यात्रा को सह क्षेत्र संघ चालक राम कुमार वर्मा का मार्ग दर्शन मिला एवं संचालन सुनील सिंह ने किया। जिला प्रचारक विकास , जिला संयोजक ऋतुराज सिंह ,जिला संघ चालक राजा राम ,जिला प्रचारक देवेंद्र सिंह ,विमलेश ,रूपेश अवस्थी ,आशा मौर्या , मोहन बारी , बीना मणि सुरेश वर्मा ,सुधांशु वर्मा , dr शशि प्रभा ,दीप गुप्ता जी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सीतापुर -अमृत महोत्सव समिति के तत्त्ववधान में एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा

