थानाध्यक्ष के द्वारा चलाया गया रोड चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक सीतापुर आरपी सिंह के आदेश पर आज शुक्रवार को थानाध्यक्ष मानपुर अरबिंद कुमार कटियार की अगुवाई में उपनिरीक्षक उमराव सिंह उपनिरीक्षक हरिशंकर पाठक बरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह व कांस्टेबल अखिलेश वर्मा कांस्टेबल रवीन्द्र पाल व कांस्टेबल सीता राम भारती कांस्टेबल राजकुमार सहित पुलिस टीम के द्वारा बिसवां सीतापुर मार्ग पर मानपुर थाने के निकट मुंडेरी नहर पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चला कर बगैर मास्क लगाए या वाहनों पर ज्यादा लोगों के बैठाने पर करीब 40 राहगीरों को रोककर मौके पर चालान काटे तथ जुर्माना वसूल किया गया तथा बगैर हेलमेट बगैर सीट बेल्ट लगाए लोगों को रोक कर चालान किए गए तथा काफी संख्या में लोगों को इस हिदायत के साथ छोड़ा गया की अगली बार अगर दोपहिया वाहन पर बगैर हेलमेट तथा चार पहिया वाहन पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा ब्लेक शीशा लगी गाडियों को रोक कर चालान किए तथा काफी संख्या में वाहन चालकों को रोक कर हिदायत दी कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया यह अभियान लगातार जारी रहेगा
सीतापुर -थानाध्यक्ष के आदेश पर चलाया गया रोड चेकिंग अभियान

