सीतापुर -कृषि स्नातक छात्रों ने 2 माह तक सीखी खेती की बारीकियां

by | Dec 24, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कृषि स्नातक छात्रों ने 2 माह तक सीखी खेती की बारीकियांकृषि विज्ञान केंद्र कटिया सीता खेती की बारीकियांपुर के मार्गदर्शन में कृषि स्नातक छात्रों का प्रयोगात्मक अध्ययन संपन्नमानपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया, सीतापुर में इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से बी.एस.सी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्रों का 2 माह का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम संचालित किया गया जिसका समापन मुख्य अतिथि विधायक बिसवां श्री महेंद्र प्रताप सिंह यादव के करकमलों से संपन्न हुआ। केंद्र के प्रभारी अध्यक्ष डॉ दया शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि छात्रों के लिए अध्ययन का अंतिम वर्ष प्रायोगिक रूप से महत्वपूर्ण वर्ष होता है। इसमें कृषि, किसान,समाज, गाँव और खेत खलिहान से जुड़ी सामाजिक और व्यवहारिक जानकारियों से विद्यार्थियों को रूबरू होना पड़ता है।माननीय विधायक श्री महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा में ऐसे कार्यक्रम छात्रों की मानसिकता, दृष्टिकोण, व्यक्तित्व लक्षण, प्रबंधकीय और उद्यमशीलता कौशल में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह बदलाव छात्रों के लिए सोशल वर्क,एन.जी.ओ, ग्राम विकास जैसे क्षेत्रों की तरफ भी आकर्षित करता है जहां भरपूर अवसर मौजूद हैं।रावे कोऑर्डिनेटर व प्रसार वैज्ञानिक श्री शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रावे कार्यक्रम में ग्रामीण प्रवास के दौरान, छात्रों को एक पखवाड़े के लिए ग्रामीण परिवारों के साथ रहना होता हैं, जो छात्र व किसान दोनों को ही सीखने और सीखाने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करता है।समापन कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आनंद सिंह, डॉ शिशिर कांत सिंह व श्री सचिन प्रताप तोमर द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु विभिन्न संभावनाओं हेतु मार्गदर्शन किया गया।रावे कार्यक्रम में कुल 37 छात्रों ने प्रतिभाग किया समापन कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन श्री सचिन प्रताप तोमर ने किया ।