यूपी -योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

by | Jul 21, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

-यूपी में नई जनसंख्या नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरीयूपी में नई जनसंख्या नियंत्रण लागू करने के बाद इसे अब मंजूरी दे दी गई है। बुधवार को यूपी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी। आपको बता दें कि यूपी में बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई को इस नीति को जारी किया था। नई जनसंख्या नीति को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि था कि प्रजनन दर पर नियंत्रण करने की जरूरत है। यूपी जनसंख्या नीति 2021 में सभी समुदायों में जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए जरूरत पड़ने पर कानून बनाने की बात भी कही गई है। जनसंख्या स्थिरीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने, निवारण योग्य मातृ मृत्यु और बीमारियों की समाप्ति, नवजात और पांच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों की निवारण योग्य मृत्यु को समाप्त करना और उनकी पोषण स्थिति में सुधार करना, किशोर-किशोरियों के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बंधित सूचनाओं और सेवाओं में सुधार, वृद्धों की देखभाल और कल्याण में सुधार के उद्देश्य तय किये गये हैं।

बकरीद के पर्व के दिन दिव्यांगों के हित में योगी सरकार ने फैसला किया है। इसके तहत अब दिव्यांगों को नौकरियों की हर श्रेणी में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। बुधवार को यूपी कैबिनेट ने इसको मंजूरी भी दे दी है। प्रदेश के दिव्यांग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अभी तक आउटसोर्सिंग और संविदा आदि की नौकरियों में दिव्यांगजनों को आरक्षण का लाभ देने में आनाकानी की जाती थी। इसलिए इस बारे में 2011 का शासनादेश को रद्द करके अब नया शासनादेश लागू किया जा रहा है। इस नये शासनादेश के तहत दिव्यांगों के लिए अब हर श्रेणी में आरक्षण लागू होगा।