अयोध्या -तीन छात्राओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

by | Dec 24, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया।  ट्रक के नीचे दबकर शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है, वे अयोध्या के दौरे पर भी हैं। फोरलेन हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रहीं चार छात्राएं ट्रक के नीचे आ गईं। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  छात्राओं की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने में पुलिस जुटी हुई है। अयोध्या के कैंट क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख एवं घायलों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रह कर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के भी निर्देश दिए हैं।