वाराणसी -ट्रेन पकड़ने में मची अफरातफरी, कई यात्रियों के छूटे जूते-चप्पल , गलत कोच डिस्प्ले बना कारण

by | Dec 25, 2021 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर एक पर बनारस-दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12168 ) पहुंची। गलत कोच डिस्प्ले के कारण ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। नतीजा ये हुआ कि थोड़ी देर के भगदड़ सी स्थिति हो गई। कई यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे।आरपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला तब जाकर हालात समान्य हुए और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान कई यात्रियों के जूते और चप्पल प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए, वहीं उनका लगेज भी बिखर गया। बनारस-दादर एक्सप्रेस का शनिवार सुबह फिर से गलत कोच डिस्प्ले बोर्ड चल गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन आने के दौरान यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और वे अफरातफरी के बीच दौड़ कर अपनी बोगी खोजते हुए उसमें सवार हुए। बनारस-दादर एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 10.10 बजे बनारस स्टेशन से चलकर 10.25 पर कैंट स्टेशन पहुंचती है और 10.35 बजे रवाना हो जाती है।लेकिन अक्सर प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई कोच डिस्प्ले बोर्ड में 2 से 3 बोगियों का अंतर दर्शाये जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण शनिवार को यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान किसी यात्री द्वारा ट्रेन पकड़ने के लिए चैन पुलिंग भी की गई।कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियांकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोम को लेकर सभी जगहों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। कैंट स्टेशन में यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए जो व्यवस्था की गई है वह नाकाफी है। जबरदस्त भीड़ के बीच लोग कोरोना नियमों को भूल गए हैं और अधिकतर लोग मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। यहां पर कोई टेस्ट के लिए जांच टीम तक पर्याप्त संख्या में नहीं भेजी गई है। जिसका फायदा उठाते हुए यात्री बिना किसी रोक-टोक के स्टेशन से बाहर निकल जा रहे हैं। भीड़ के कारण समाजिक दूरी का नियम बस दिखावा भर बन कर रह गया है। बेगमपुरा एक्सप्रेस आज फिर निरस्तकैंट स्टेशन से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त कर दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी ट्रेन निरस्त की गई थी। वहीं बीते सोमवार को भी वाराणसी से जम्मूतवी के लिए गई ट्रेन मंगलवार को जालंधर कैंट में शार्ट टर्मिनेट कर दी गई। जिसमें वाराणसी से सवार वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को जालंधर कैंट में ही उतरकर परेशानी उठानी पड़ी थी